खर्राटे की समस्या से निजात दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय

खर्राटे की समस्या से निजात दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय

सेहतराग टीम

आज के समय में कई तरह की परेशानियां होती हैं। उन्हीं में एक है खर्राटे की समस्या जो कई लोगों की नींद खराब कर देती है। ये समस्या दुनिया के तकरीबन 25-30 प्रतिशत लोगों में पाई गई है। खर्राटा आना बुरी नींद का कारण होता है। इसके कारण हार्ट अटैक, शरीर में ऑक्सीजन की कमी, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना, ब्रेन स्ट्रोक जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। खर्राटे की समस्या से निजात पाने के लिए योग के अलावा आयुर्वेदिक उपाय अपना सकते हैं। इससे लाभ मिलेगा।

पढ़ें- सांस फूलने की समस्या हो रही है, जानिए इसका कारण और आराम पाने के तरीके

खर्राटे से निजात पाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय

  • सेंधा नमक और हल्दी बराबर मात्रा में मिलाकर इससे गरारा करे।
  • त्रिकुटा, स्वाहारि और शीतोपलादि शहद के साथ चटा दें। इससे खर्राटे की समस्या से निजात मिलेगा।
  • हल्दी, सेंधा नमक, शहद, बहेड़ा, बबूल की छाल को पानी में उबाल लें और इसमें शहद मिलाकर सोने से पहले गरारा करे। इससे गले की खराश, टॉन्सिल की समस्या से लाभ मिलेगा। 
  • दिव्य पेय पानी में डालकर इसकी भाप लेने से भी आपको लाभ मिलेगा। 
  • 1-1 चम्मच हहेडा, बबूल छाल, अदरक, प्याज, अदरक, लहसुन, हल्दी और एलोवेरा का पेस्ट बना लें। इसे गले में लेप लगाकर पट्टी से बांध दें। इसके बाद प्राणायाम करे। इससे लाभ मिलेगा। 
  • गौधन अर्क का सेवन भी खर्राटा में कारगर
  • सरसों का तेल, अणु तेल, क्षणबिंदु तेल और बादाम रोगन तेल नाक में डालने से लाभ मिलेगा। 
  • रात को रीठा 1 चम्मच भिगो दें और इसमें सौंठ, काली मिर्च और पिंपल को भिगो दें और सुबह इसके पानी को नाक में डाल दें। इससे खर्राटा के साथ  टॉन्सिल में भी लाभ मिलेगा।
  • लहसुन और छोटी पिपल को दूध में उबालकर पिएं।
  • दूध में हल्दी और शीलाजीत उबालकर सोने से पहले इसका सेवन करे।
  • पानी में बहेड़ा, बबूल की छाल एक चम्मच, थोड़ी सी हल्दी, थोड़ी सी इलायची मिलाकर गुनगुना कर लें। इसके बाद इसे छानकर कर इससे गरारा करे। पहले ही दिन गले की खराश, थायराइड, टॉन्सिल, खर्राटा में फायदा करेगा।
  • दही, छाछ, नींबू, टमाटर का सेवन न करे।

इसे भी पढ़ें-

लंबाई बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।